एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

 

             कन्नौजः  पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई।

 

परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पीआरवी वाहनों की जांच कर उनमें लगे आपातकालीन उपकरणों को चेक किया। उन्होंने यूपी-112 प्रभारी को निर्देशित किया कि वाहनों और उपकरणों की नियमित जांच की जाए और पीआरवी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर जनता की सुरक्षा में तत्पर रहें।

 

इसके अलावा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार                           (नया अध्याय, देहरादून)     आगर मालवा पुलिस…

    गीत  (जहरीली हवा)

    Spread the love

    Spread the love  डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या                       (नया अध्याय, देहरादून)                     गीत …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 2 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    हौसले की रौशनी !  

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    हौसले की रौशनी !  

    जहाँ दिल पत्थर हो चुके हों, वहाँ रोने से पत्थर नहीं पिघलते — बस आँसू सूख जाते हैं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    जहाँ दिल पत्थर हो चुके हों, वहाँ रोने से पत्थर नहीं पिघलते — बस आँसू सूख जाते हैं