संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।
कन्नौजः पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई।
परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पीआरवी वाहनों की जांच कर उनमें लगे आपातकालीन उपकरणों को चेक किया। उन्होंने यूपी-112 प्रभारी को निर्देशित किया कि वाहनों और उपकरणों की नियमित जांच की जाए और पीआरवी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर जनता की सुरक्षा में तत्पर रहें।
इसके अलावा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।






