संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।
कोतवाली पुलिस की दबिश में चार आरोपी गिरफ्तार।
लगभग ₹3.90 लाख का मशरूका जप्त, ₹1.93 करोड़ के अवैध लेन-देन का खुलासा।
आगर मालवा : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जिले में आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टा गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशि उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जिसमें लगभग 3लाख 90हजार का मशरूका जप्त, 1 करोड़93 लाख के अवैध लेन-देन का खुलासा वहीं आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ओर क्रिकेट सट्टे के इंदौर से जुड़े थे तार दो आरोपीयों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा कहा गया कि आगे भी ऐसे ही अग्रिम कार्रवाई होती रहेगी।






