ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
एसएसजे विश्व विद्यालय अल्मोड़ा में 12मई से शुरू होंगी सेमेस्टर की परीक्षाएं।
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12मई 2026 से शुरू होंगी। विश्व विद्यालय प्रबंधन ने सभी परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। इससे हजारों छात्र छात्राओं का परीक्षा के संबंध में संसय दूर हो गया है।
विश्व विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के अधीन चार परिसर और छत्तीस महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में इस बार सनातक और स्नातकोत्तर दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के करीब 32हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
12मई से एमए, एमएससी और एमकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ शुरुआत होगी। विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो.पंकज कुमार शाह ने बताया कि विद्यार्थी विश्व विद्यालय की वेबसाइट से परीक्षा तिथि और विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।









