महिला आरक्षण बिल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल का बयान, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

             (नया अध्याय)

 

 

 

महिला आरक्षण बिल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल का बयान, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप।

 

 

 

               अल्मोड़ा:  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को इस मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं। कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल की शुरू से समर्थक रही है। वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा में इस बिल को पारित कराने में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था। उन्होंने बताया कि इस बिल के तहत लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था।।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिल को लागू करने में देरी की और इसे जनगणना व परिसीमन से जोड़ दिया। कुंजवाल के अनुसार, सरकार ने अब चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए 16 अप्रैल 2026 को इस बिल को अधिसूचित किया है। कुंजवाल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के जरिए राज्यों की सीटों में बदलाव कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही थी। जिसे विपक्ष की एकजुटता के कारण रोका जा सका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है। जब कि कांग्रेस आज भी 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे तथ्यों को समझें और किसी भी तरह के भ्रामक प्रचार से सावधान रहें।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)