गढ़वाल सांसद ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र केदारघाटी का निरीक्षण

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

गढ़वाल सांसद ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र केदारघाटी का निरीक्षण।

जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ, डीडी आरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा।

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

                ऊखीमठ: गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी आज आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने सोनप्रयाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हवाई निरीक्षण के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित लोगों एव रेस्क्यू कर लाए जा रहे यात्रियों से कुशलक्षेम पूछी। केदारघाटी में विगत दिनों हुई अत्यधिक बारिश के कारण उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पड़ावों में फंसे हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सोनप्रयाग में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने कहा कि श्री केदारघाटी में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के बाद प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। इस अतिवृष्टि से जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त तथा बंद हुए हैं। साथ ही कई लोग विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हुए हैं वहां पर प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं तथा फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को खाने और पीने का पानी निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की फंसे हुए लोगों को पूरी तरह सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। उन्होंने आश्वस्त होते हुए बताया कि सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल दिया जाएगा। किसी भी आवश्यकता के लिए धामी सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां के हालातों की निरंतर माॅनीटरिंग कर रहे हैं। बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्गों के जल्द से जल्द सुधारीकरण के लिए उनके द्वारा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग एक हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं जिनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्हें खाने व पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को फंसे हुए लोगों का यथाशीघ्र रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने गढ़वाल सांसद को राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि अतिवृष्टि के बाद से निरंतर स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर रेस्क्यू अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक यात्रा मार्ग में फंसे हुए लगभग 7500 से अधिक लोगों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। साथ ही फंसे हुए श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार भोजन, पानी व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को उनसे संबंधित व्यवस्थाएं सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फंसे हुए लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिन्हें जल्द ही रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालने की कार्यवाही गतिमान है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष, सीमांत क्षेत्र निगरानी परिषद श्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, देवप्रकाश सेमवाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश कुमार दराल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 25)

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत…

    कर्मफल  (भाग 24)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि