संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
महादेवी घाट आश्रम में सन्मार्ग संस्था का सेवा महायज्ञ
कन्नौज: लोककल्याण, करुणा और सेवा-भाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सन्मार्ग संस्था की ओर से महादेवी घाट आश्रम में 25 अप्रैल से 2 मई तक 8 दिवसीय शरबत वितरण एवं संत सेवा का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन सेवा-कार्य ग्रीष्म ऋतु की प्रचंड गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं तथा आगंतुक संत-महात्माओं को शीतलता और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से समर्पित है।
संस्था का यह आयोजन मानवता, श्रद्धा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उच्च आदर्शों का प्रतीक माना जा रहा है। सेवा भावना से प्रेरित यह प्रयास समाज में सहयोग, सद्भाव और लोककल्याण का संदेश भी देगा।
सन्मार्ग संस्था ने सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं समाजसेवियों से अपील की है कि इस पुण्य अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता देकर सेवा-यज्ञ को सफल बनाएं और संस्था के लोकसेवी संकल्प को सशक्त करें।






