नारी सुरक्षा और स्वाभिमान की ओर बढ़ते कदम, मिशन शक्ति अभियान से जागरूक हुई महिलाएं।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                      (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

नारी सुरक्षा और स्वाभिमान की ओर बढ़ते कदम, मिशन शक्ति अभियान से जागरूक हुई महिलाएं।

 

                     कन्नौज: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद कन्नौज में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

 

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा के तरीकों तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इसके साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और समाज में सुरक्षा का संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।