संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।
कन्नौज: जनपद कन्नौज के दौरे पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र ने शुक्रवार को पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर थाना कोतवाली कन्नौज में नवनिर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन किया गया। यह बैरक फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करेगा, जिससे उनके कार्य निष्पादन में सुविधा और मनोबल में वृद्धि होगी।
इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज में जवानों के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए नवीन बैरक और क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। इन संसाधनों से प्रशिक्षण व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
इसी क्रम में पुलिस लाइन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का भी अनावरण किया गया, जिससे परिसर की सुरक्षा, गरिमा और आकर्षण में वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रनव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनपद में पुलिस संसाधनों के विस्तार और सुविधाओं के विकास की






