ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
जनता हो रही है परेशान, सरकार नहीं दे रही है इस पर ध्यान।
अल्मोड़ाः जिला विकास प्राधिकरण लागू हुए लगभग नौ साल बीत चुके हैं और जनता लंबे समय से परेशान हो रही है।
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आंदोलन आज जारी है। आंदोलनकारियों ने आज 28अप्रैल2026को गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में प्रर्दशन करते हुए कहा कि पिछले नौ सालों से
जमीन व मकान संबंधी कार्यों में जिला विकास प्राधिकरण के लागू होने से बहुत देरी हो रही है, समय पर काम नहीं हो पा रहे हैं तथा पैसा भी बहुत खर्च हो रहा है। मकान/भवन बनाने के लिए प्राधिकरण की अनुमति लेना जरूरी होने के कारण कार्यों में जरुरत से ज्यादा समय लग रहा है, नक्शा आदि बनाने में ज्यादा समय बर्बाद हो रहा है।
प्रर्दशन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की परेशानियों को अनदेखा कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि हमारा संगठन जनता के साथ, जनता के हितों के तब-तक लड़ते रहेंगे, जब-तक कि सरकार जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती।
इस अवसर पर गोविंद बल्लभ जोशी, चन्दन गिरी गोस्वामी, अख्तर हुसैन, अंबीराम आर्य, ललित मोहन पंत, तारा चंद शाह, रोबिन मनोज भण्डारी, प्रतेश कुमार पाण्डे, शहाबुद्दीन, हेम चन्द्र तिवारी, विनोद वैष्णव, तारा चंद्र जोशी, एन डी पाण्डे, पूरन सिंह रौतेला (पूर्व दर्जा राज्यमंत्री), भारतरत्न पाण्डे, इसरार अहमद, लक्ष्मण सिंह ऐठाणी आदि लोग मौजूद रहे।








