मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
कुटीर में कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित हुई।
अल्मोड़ा: रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा में स्वामी विवेकानंद को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज की अध्यक्षता में मेयर अजय वर्मा, माधव महाराज, राजू महाराज, डॉ. स्वामी मायाधीशानंद, राजू महाराज, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया (संयोजक, स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र) और सह संयोजक डॉ. ललित जोशी, निपुण गुप्ता, अमन कुमार के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानन्द जी को लेकर आयोजित होने वाली क्विज, भाषण, गीता पाठ, नाटक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की समीक्षा हुई और आगामी 31 मई को कुटीर में आयोजित होने वाले सेमिनार, अंतराष्ट्रीय विद्वानों के आगमन, लोधिया में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापना आदि को लेकर चर्चा हुई।








