अतुल रमेश पाठक
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो
भिंड मध्यप्रदेश
(नया अध्याय, देहरादून)
परशुराम चल समारोह को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान
भिंड : शहर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं।इसी तैयारियों को लेकर ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में संपर्क किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के संरक्षक भगवानदास सैंथिया ने कहा कि यह शोभायात्रा 10 मई को शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी। भगवान परशुराम चल समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। समिति सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग ले।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश जोशी, प्रिंस दुबे, नमो जोशी, प्रतीक पांडे, अंकित भारद्वाज, सूर्यश दुबे,राजा जोशी, आशीष, आनंद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






