पुस्तक

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र

पूर्व विभागाध्यक्ष-अँगरेजी,

का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,

अयोध्या, (उ0प्र0)

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

               पुस्तक

वेद-बाइबिल-गुरुबानी सँग,

गीता और कुरान।

सभी पुस्तकें करें विवेचन,

जीवन-मूल्य महान।।

 

बने धरोहर केवल पुस्तक,

ज्ञान-कला-साहित्य।

करे प्रकाशित ज्ञान-ज्योति से ,

तिमिराच्छादित नित्य।

वाल्मीकि-रामायण तो है,

ज्ञान-कोष-वरदान।।

      सभी पुस्तकें करें………….।।

 

संतों की वाणी से सिंचित,

उगे फसल जो ज्ञान।

ज्ञान-अन्न से निर्मित अक्षर,

गढ़ते पुस्तक-मान।

पुस्तक पढ़कर बनता मानव,

मानव एक सुजान।।

       सभी पुस्तकें करें………..।।

 

अज्ञानी है ज्ञानी बनता,

पढ़कर पुस्तक नेक।

पथ-प्रदर्शिका बनकर पुस्तक,

देती सदा विवेक।

मिटा सकल अज्ञान-अँधेरा,

लाए ज्ञान-विहान।।

       सभी पुस्तकें करें …………।।

 

गताक्षरों को साक्षर करती,

पुस्तक अक्षर-शाला।

साक्षरता का दीप जलाकर,

करे सतत उजाला।

पुस्तकीय माहात्म्य अकथ है,

मानव-जीवन-शान।।

       सभी पुस्तकें करें विवेचन,

        जीवन-मूल्य महान।।

              

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार                (नया अध्याय, देहरादून)   https://www.transfernow.net/dl/20260510QBYxEuNl     STORY SLUG : FEROZEPUR DRUG MAN HOUSE DEMOLISHED PUNJAB…

    ममत्व की छांव

    Spread the love

    Spread the love  आर . सूर्य कुमारी             (नया अध्याय, देहरादून)                            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    • By User
    • May 10, 2026
    • 4 views
    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    ममत्व की छांव

    • By User
    • May 10, 2026
    • 6 views
    ममत्व की छांव

    कहलाती है माँ.

    • By User
    • May 10, 2026
    • 20 views
    कहलाती है माँ.

    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता

    • By User
    • May 10, 2026
    • 7 views
    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता