चंपावत में छात्रा के साथ हुए जघन्य कृत्य के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, भाजपा सरकार का किया पुतला दहन।

Spread the love

 

 ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा

 

                (नया अध्याय)

 

 

चंपावत में छात्रा के साथ हुए जघन्य कृत्य के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, भाजपा सरकार का किया पुतला दहन।

 

 

                अल्मोड़ा: चंपावत में एक छात्रा से हुई दरिंदगी के विरोध में आज चौघानपाटा अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और ऐसी जघन्य घटनाए पर काफी आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और चिंताजनक बताते हुए, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई करने और पीड़िता को अतिशीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

 

नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है, परन्तु सरकार ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं। उन्होंने कहा दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई करने की मांग उठाई।

 

नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डे ने कहा कि नैतिकता जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि ये घटना स्वयं उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

इस विरोध प्रदर्शन में तारा चंद्र जोशी (नगर अध्यक्ष), प्रकाश चंद्र जोशी, दीप सिंह डांगी, दीपा शाह, राधा बिष्ट, किरण आर्य, गीता मेहरा, तारा तिवारी,पूरन रौतेला, मुकेश कुमार, परितोष जोशी, नारायण दत्त पांडे, विक्रम सिंह फर्त्याल, कार्तिक शाह, अजय वर्मा, विकास कुमार, आशु गोस्वामी, आनन्द सिंह बिष्ट, अख्तर हुसैन, विनोद वैष्णव, सुशील शाह, गुंजन सिंह चम्याल, वैभव पाण्डे, दिपेश जोशी एवं फेमिना खान सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन  

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट           (नया अध्याय, देहरादून)             मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन      …

    एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)     एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब में शिक्षा अब सेवा नहीं मुनाफे का धंधा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 16 views
    पंजाब में शिक्षा अब सेवा नहीं मुनाफे का धंधा

    झांसा वाली रानी..

    • By User
    • May 9, 2026
    • 16 views
    झांसा वाली रानी..

    बंगाल में सत्ता परिवर्तन और प्रतिशोध की आग

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    बंगाल में सत्ता परिवर्तन और प्रतिशोध की आग

    महान ऐतिहासिक विरासत और वर्तमान चुनौतियों का बंगाल

    • By User
    • May 9, 2026
    • 7 views
    महान ऐतिहासिक विरासत और वर्तमान चुनौतियों का बंगाल

    मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन  

    • By User
    • May 9, 2026
    • 3 views
    मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन   

    एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा।