मीडिया प्रमारीः दिनेश भट
(नया अध्याय)
युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने महिलाओं को लेकर दिया बयान।
अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बार-बार बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार की हकीकत अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है। “नारी शक्ति वंदन” जैसे नारों के पीछे छिपी सच्चाई आज प्रदेश की बेटियों के साथ हो रहे अत्याचारों में साफ दिखाई दे रही है।
हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी के ही विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना सामने आई है। सबसे चिंताजनक और शर्मनाक पहलू यह है कि इस मामले में आरोपीयों में भाजपा का एक मंडल पदाधिकारी भी शामिल बताया जा रहा है, जिसके चलते अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पा रही है। यह स्थिति कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और यह दर्शाती है कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है।
युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों की घटनाएं केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि राजनीतिक संरक्षण का परिणाम हैं। जब सत्ताधारी दल के लोग ही आरोपों के घेरे में हों और पुलिस कार्रवाई करने से कतराए, तो यह लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए अत्यंत खतरनाक संकेत है।
आज प्रदेश की हर बेटी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की बात करती है, लेकिन जमीन पर बेटियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। क्या यही है भाजपा का “नारी सम्मान”?
युवा कांग्रेस मांग करती है कि:
1.इस पूरे प्रकरण में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए।
2.मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए।
3.आरोपी चाहे किसी भी पद या दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
4.पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय की गारंटी दी जाए।
यदि सरकार इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी। बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
“नारी सम्मान सिर्फ नारा नहीं, हकीकत बनना चाहिए।”
—








