एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा।

 

 

 

 

 

            अल्मोड़ा: डायट मैदान के निरीक्षण के दौरान वहां कार्य कर रहे व्यक्तियों द्वारा जिलाधिकारी अंशुल सिंह को मैदान में कतिपय लोगों द्वारा नशा किए जाने की जानकारी दी गई। इसी दौरान थोड़ी ही दूरी पर कुछ बच्चों के सिगरेट पीने की शिकायत भी मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों से पूछताछ की।

 

पूछताछ में बच्चों ने सिगरेट खरीदने के स्थान की जानकारी दी, जिसके बाद जिलाधिकारी बच्चों को अपने वाहन में बैठाकर शिखर होटल के पास स्थित दुकान तक पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक बच्चे को दुकान से सिगरेट खरीदने के लिए भेजा। जैसे ही बच्चे ने दुकान से सिगरेट खरीदी, जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को अपने सामने पकड़ लिया तथा नाबालिग बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर कड़ी फटकार लगाई।

 

मौके पर पुलिस को बुलाकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यापारी यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद न बेचे जाएं।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि चाहे दुकानदार हों या आम नागरिक, सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे की सामग्री से दूर रखा जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि इस प्रकार के मामलों की जानकारी तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    Spread the love

    Spread the love  डा. शीला डागा, हरिद्वार                  (नया अध्याय)     खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः 1980     वर्ष…

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                  (नया अध्याय)     विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)