मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन  

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

        (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

      मंत्री सुबोध उनियाल का अल्मोड़ा आगमन

 

 

 

                 अल्मोड़ाः  सुबोध उनियाल, मंत्री वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आज अल्मोड़ा पहुंचे। सर्किट हाउस में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

 

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मा० मंत्री जी को जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। उन्होंने वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

तत्पश्चात वह सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव “नेबुला-2026” में शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मा० मंत्री जी द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका “मोनाल” का विमोचन भी किया गया।

 

इस अवसर पर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें संवेदनशीलता, सेवा भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, आज का युवा विकसित भारत-2047 के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल अच्छे डॉक्टर बनने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें और एक जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में देश निर्माण में योगदान दें।

 

इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा, जिला महामंत्री भाजपा प्रकाश भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, पार्षद नगर निगम अर्जुन बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी मनोज सनवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, संस्थान के छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    Spread the love

    Spread the love  डा. शीला डागा, हरिद्वार                  (नया अध्याय)     खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः 1980     वर्ष…

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                  (नया अध्याय)     विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)