पत्रकारिता जगत में एक अद्वितीय नाम शिवेश्वर दत्त पाण्डेय 

Spread the love

 

संवाददाता मुजफ्फरपुरः कुमार संदीप

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

पत्रकारिता जगत में एक अद्वितीय नाम शिवेश्वर दत्त पाण्डेय 

 

 

 

                  हरिद्वारः में जन्मे वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने पत्रकारिता और साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्ष 1988 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. पाण्डेय ने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उप सम्पादक, सहायक सम्पादक, कार्यकारी सम्पादक एवं स्टेट हेड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया। वर्ष 2005 में उन्होंने “दि ग्राम टुडे” हिन्दी साप्ताहिक की शुरुआत की, जिसे आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2017 में “दि ग्राम टुडे हिन्दी दैनिक” एवं “दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह” का शुभारम्भ किया। वर्तमान में वे समूह सम्पादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

पत्रकारिता के साथ-साथ डॉ. पाण्डेय हिंदी एवं भोजपुरी साहित्य में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लेख, कविता एवं सामाजिक विषयों पर उनके चिंतनपूर्ण लेखन को साहित्य जगत में सराहा जाता है। समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। “दिव्य गंगा सेवा मिशन” के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में वे “वेद से विज्ञान गुरुकुल” के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।