तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह 

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

 

पुलिस पर फायरिंग कर भागने का किया प्रयास, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर अपराधी।

 

 

 

                 कन्नौजः थाना छिबरामऊ एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2022 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा पुत्र रघुवीर निवासी मनिकापुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज पर हत्या, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब दस संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्ष 2022 में दर्ज अपहरण एवं हत्या के बहुचर्चित मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

बताया गया कि दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंथरा निवासी संगीता देवी ने राहुल के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान 16 अक्टूबर 2022 को राहुल का शव बरामद हुआ, जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सागर फरार चल रहा था।

 

मंगलवार सुबह फर्रुखाबाद रोड पर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा दो हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे, एसओजी प्रभारी त्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, मनुज चौधरी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी सहित थाना छिबरामऊ, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता : दीप सिंह, कन्नौज (उ.प्र.)             (नया अध्याय, देहरादून)     खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा   जमीन की…

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः सुनील चिंचोलकर              (नया अध्याय, देहरादून)     लेखक – दिव्येश पटेल कक्षा – तीसरी ‘अ’ विद्यालय – बाल भारती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 2 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 3 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 18 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।