ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260514gS1d6O0a
स्टोरी स्लग : फिरोजपुर में आंधी-तूफान से बिल्डिंग की दीवार गिरने से 10 लोग घायल
फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ
फिरोजपुर शहर के दुलचीके रोड पर सोकर नहर के पास गोल बाग बस्ती में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज आंधी-तूफान के दौरान एक घर की दीवार अचानक गिर गई।
बताया जा रहा है कि इलाके के एक घर में आग लगने की वजह से परिवार के लोग और रिश्तेदार एक साथ बैठे थे। इसी दौरान घर के छज्जे पर लगी बड़ी ग्रिल वाली दीवार अचानक हवा के तेज झोंके से गिर गई।
दीवार गिरने से वहां बैठे करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें पुरुष, महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए फिरोजपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाया और राहत का काम किया। SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। बाइट SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू बाइट डॉ. कमल बागी बाइट चंदन उर्फ चंदू बाइट घायलों के रिश्तेदार





