ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260514wnVXDvha
STORY SLUG : FEROZEPUR NAGAR COUNSIL ELECTION UPDATE
पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव
फिरोजपुर 33 , जीरा 17 , तलवंडी भाई 13 , मुदकी 13 सीटो और कुल 76 पर हो रहे है चुनाव
फिरोजपुर जिले के इन चार जगहों पर कुल वोटर 128457 है
दूसरे दिन 25 नामांकन पत्र हुए दाखिल : जिला चुनाव अधिकारी
16 मई तक दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र
26 मई को होंगे मतदान, 29 मई को घोषित होंगे नतीजे
फिरोजपुर नगर कौंसिल चुनाव में नामांकन भरने के आज दूसरे दिन एक आजाद उमीदवार ने ही भरे फार्म : एस डी एम ( चुनाव अधिकारी )
जिला फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाली नगर काउंसिल फिरोजपुर, जीरा, तलवंडी भाई और नगर पंचायत मुदकी की 26 मई 2026 को होने वाली चुनाव प्रक्रिया के लिए दूसरे दिन 25 उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि पहले दिन 5 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। अब तक कुल 30 उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने प्रेस नोट के जरिए बताया कि दूसरे दिन दाखिल हुए नामांकन पत्रों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से फिरोजपुर से एक और जीरा से 24 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
वही इस संबधी फिरोजपुर के बारे में जब एस डी एम अभिषेक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा फिरोजपुर के 33 वार्डो के चुनावों में आज दूसरे दिन एक आजाद ने नामांकन भरा है 11 से 3 बजे तक का टाइम होता है अब दो दिन ही रह गए है उन्होंने कहा हमारी टीमे सभी जगह पर नजर रख रहे है
बाइट: एस डी एम अभिषेक शर्मा





