संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
दो पक्षों में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से हमला
कानड़: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झंडावली में मंगलवार को मामूली बात पर बंजारा समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लाठियां से हमला कर तीनों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया पुलिस के अनुसार बताया गया कि राजन पिता शिवलाल बंजारा निवासी झंडावली तथा भाई वकील के साथ घर के पास बनी नाली से पानी निकासी की बात को लेकर विवाद हो गया आरोपित जितेंद्र रोड़सिंह कालू सिंह कैलाश अजय हर्ष पूजा बाई सहित अन्य लोगों ने लाकर दिया मारपीट में कुल्हाड़ी और गाड़ियों से वार किए गए जिससे वकील पत्नी तथा राजन घायल हो गए घायल लोग अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस में विभिन्न धाराओं पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर नवागत पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने मंगलवार रात कन्नड़ थाने का निरीक्षण किया सफाई व्यवस्था देखी तथा स्टाफ को अपराध नियंत्रण लंबित मामलों के निराकरण बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।






