मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के AllMS द्वारा संस्थान का भ्रमण एवं निरीक्षण
अल्मोड़ा: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के AIlMS नई दिल्ली डाक्टर वरुण शेखर एवं डॉ सूरजपाल द्वारा संस्थान का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (SSJGIMSR), अल्मोड़ा में पेलिएटिव केयर सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्ता संवर्धन के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा।
इस दौरान विशेषज्ञ टीम ने संस्थान में संचालित पेलिएटिव केयर सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों, रोगियों को दी जा रही सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत टीम ने संस्थान में दी जा रही पेलिएटिव केयर सेवाओं को संतोषजनक बताते हुए रोगी हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलड़िया उपस्थित रहीं। साथ ही एनेस्थीसिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदित्य चौहान, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. करणजोत, डॉ. उमंग शर्मा एवं डॉ. सायमा खान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. आशीष सिंह की उपस्थिति भी रही।
AIIMS, नई दिल्ली की टीम एवं संस्थान के चिकित्सकों के मध्य विस्तृत चर्चा आयोजित की गई, जिसमें पेलिएटिव केयर सेवाओं को भविष्य में और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं उन्नत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही रोगियों एवं उनके परिजनों को बेहतर सहयोग उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं प्रशिक्षण संबंधी सहयोग पर भी चर्चा हुई।
निरीक्षण पूर्ण होने के उपरांत संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. चंद्रप्रकाश भैंसोड़ा ने AIIMS, नई दिल्ली से आए विशेषज्ञों एवं संस्थान की टीम को बधाई देते हुए इस पहल को क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयासों से पेलिएटिव केयर सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि संस्थान की टीम पूर्व में AIIMS, नई दिल्ली एवं नोडल सेंटर HIMS, देहरादून में आयोजित पेलिएटिव केयर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सफलतापूर्वक सहभागिता कर चुकी है। यह भ्रमण पेलिएटिव केयर सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








