एन. डी.आर. एफ ने सिखाये जीवन रक्षा और बचाव के गुर

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

 

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

एन. डी.आर. एफ ने सिखाये जीवन रक्षा और बचाव के गुर

 

              ज्योतिर्मठः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के एडुसैट सभागार में राष्ट्रीय आपदा बचाव दल (NDRF) की टीम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्राकृतिक और मानवजन्य विपदाओं और दुर्घटनाओं के समय किये जाने वाले जीवन रक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेनानी श्री संतोष कुमार , 15वीं बटालियन गदरपुर, उधमसिंह नगर, के दिशा निर्देशों के अनुपालन में एन. डी.आर. एफ. टीम तपोवन द्वारा टीम कमांडर इंस्पेक्टर सपन कुमार दुबे और सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह नेगी के मार्गदर्शन में टीम ने उक्त प्रशिक्षण दिया। इंस्पेक्टर दुबे और दीपक रावत ने प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूस्खलन, भूकंप और सड़क दुर्घटनाओं के समय गोल्डन ऑवर के समय किये जाने वाले जीवन रक्षा उपायों के बारे में समझाया। टीम ने डेमो के माध्यम से अपना प्रशिक्षण दिया और सी. पी. आर. प्राथमिक उपचार , रक्तस्राव रोकथाम, बी. एल. एस. प्रक्रिया, कामचलाऊ स्ट्रेचर तैयार करना और दुर्गम भौगोलिक परिस्थिति वाले गांवों से घायल और बीमार व्यक्ति के बचाव के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपालकृष्ण सेमवाल ने टीम का उनके उपयोगी प्रशिक्षण के लिए आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में एम. जी. इंटर कॉलेज के 60 विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों सुभाष नेगी, प्रतिभा सिंह और गौतम सिंह के साथ प्रतिभाग किया। दल के अन्य सदस्यों में हरीश बोहरा, संदीप रावत, दीपक सिंह, उमेश नेगी, बेडपाल सिंह और एस. डी.आर. एफ. के कार्मिक हरीश गोस्वामी और विकास रावत शामिल रहे। महाविद्यालय की ओर से डॉ. नवीन पंत, डॉ. शैलेन्द्र रावत, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. नेपाल सिंह, डॉ. धीरेंद्र सिंह ,लीला देवी, जीत सिंह भंडारी, आनंद सिंह, रणजीत सिंह नेगी, जगदीश लाल, मुकेश सिंह, अजय सिंह, पुष्कर लाल, अनीता और नंदी देवी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)