मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
मासी चौकी का आकस्मिक निरीक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने चौकी प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सतर्क पुलिसिंग व बीट में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश
अल्मोड़ा: आज दिनांक 19.05.2026 को हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली चौखुटिया अंतर्गत चौकी मासी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र यादव को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जवानों को सजग एवं सतर्क रहकर ड्यूटी निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
संदिग्ध व्यक्तियों, आपराधिक गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त जवानों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने, आमजन से संवाद स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।








