वनाग्नि में शामिल तत्वों की खैर नहीं – जिलाधिकारी अंशुल सिंह।।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

वनाग्नि में शामिल तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरू।

 

 

अज्ञात के विरुद्ध 5 मुकदमे हुए दर्ज।

 

 

वनाग्नि में शामिल तत्वों की खैर नहीं – जिलाधिकारी अंशुल सिंह।।

 

 

               अल्मोड़ा:  जिला अधिकारी अंशुल सिंह‌ का कहना है बनाग्नि केवल जंगलों तक सीमित समस्या नहीं है बल्कि पर्यावरण वन्यजीवो, जैव विविधता,जल स्रोतों तथा मानव जीवन के लिए खतरा है जंगलो में लगने वाली आग से प्राकृतिक आपदा को अपूर्णीय क्षति पहुंची है तथा स्थानीय लोगों की आजीविका भी प्रभावित होती है।जनपद में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज जनपद के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाओं के संबंध में कुल 05 प्राथमिकी रिपोर्ट (थाना सल्ट , रानीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट तथा भत्राेजखान) में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज की गई हैं। इन एफआईआर का उद्देश्य जंगलों में आग लगाने वाले असामाजिक एवं शरारती तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

 

 

 

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जानबूझकर अथवा लापरवाहीवश जंगलों में आग लगाने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

 

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जंगलों के आसपास बीड़ी, सिगरेट अथवा अन्य जलती सामग्री न फेंकें तथा सूखी घास, पत्तियों अथवा कूड़े में आग लगाने से बचें। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-बाड़ी एवं घास कटान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि कहीं भी वनाग्नि की सूचना मिले तो तत्काल वन विभाग, पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें। साथ ही स्वयं भी सक्रिय योगदान दें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि फॉरेस्ट फायर को रोकना केवल सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह आम जनमानस का भी सामूहिक दायित्व है। जब तक समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग और जागरूकता इसमें शामिल नहीं होगी, तब तक वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। सभी नागरिकों की सहभागिता एवं सतर्कता से ही जंगलों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

जिलाधिकारी ने वन विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लगातार वन क्षेत्रों में निगरानी रखें। गस्त को बढ़ाएं तथा वनाग्नि की किसी भी संदिग्ध घटना में कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अज्ञात के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में लगातार छानबीन और पूछताछ करें और आरोपियों तक पहुंचे। कहा कि जो भी वनाग्नि की घटनाओं में दोषी पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।

कहा कि एफआईआर की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने कहा कि फॉरेस्ट फायर को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग लगातार सक्रियता बनाए हुए है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)