समस्याओं के समाधान न होने पर हवालबाग क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

           (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

समस्याओं के समाधान न होने पर हवालबाग क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा।

 

 

 

 

         अल्मोड़ा:  आज हवालबाग क्षेत्र पंचायत की बैठक गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बिजली, पानी, सड़क और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई। पूर्व बैठकों में उठाई गई समस्याओं के समाधान नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को घेरा।

बैठक शुरू होने से पहले परियोजनाीण निदेशक केएन तिवारी ने सदन को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से लागू इन नियमों के तहत ग्राम पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कूड़े के स्रोत पर पृथकीकरण, वैज्ञानिक निस्तारण और दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी दी। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी देते हुए बीएलओ को सहयोग करने की अपील की गई, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।

बैठक में सबसे अधिक मुद्दे पेयजल व्यवस्था को लेकर उठे। तलाड़बाड़ी, देवलीखान और भनरगांव के प्रधानों ने गांवों में पानी की समस्या को प्रमुखता से रखा। देवलीखान की प्रधान ने कहा कि यदि जल्द जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह पद से इस्तीफा दे देंगी। गोलना करड़िया और स्यूरा क्षेत्र से भी पेयजल योजनाओं के धरातल पर नहीं उतरने की शिकायतें उठीं। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए गए।

कृषि विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन माध्यम से कृषि टूलकिट वितरण पर प्रधानों ने आपत्ति जताई। खाद्य आपूर्ति विभाग से राशन कार्डों में नाम काटे जाने और नई यूनिट नहीं जुड़ने के मामलों को भी सदन में उठाया गया।

विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर भी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान अथरबनी ने ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवार और घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन हटाने की मांग दोहराई, लेकिन अधिशासी अभियंता ने शासनादेश का हवाला देते हुए समस्या के समाधान से इनकार कर दिया। इसों पर कई प्रधानों ने विरोध जताया।

ग्राम प्रधान स्यूरा प्रमोद जोशी ने धोतीगाढ़ मोटर मार्ग के डामरीकरण का मुद्दा उठाया। कई प्रधानों ने सड़क निर्माण के दौरान मलबा निस्तारण, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और पीएमजीएसवाई सड़कों से पैदल मार्गों को पहुंचे नुकसान की समस्याएं भी रखीं।

बैठक में पंचायतीराज विभाग द्वारा प्रधानों के फंड से कंटीजेंसी राशि काटे जाने का भी विरोध हुआ। प्रधानों ने कहा कि पूर्व बैठक में इस कटौती को रोकने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद विभाग दोबारा कटौती की बात कर रहा है।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, कुंदन राम, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, तहसीलदार रवि शाह, बीडीओ एसएस दरियाल, एबीडीओ रमेश कनवाल, कनिष्ठ प्रमुख जानकी नयाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष सुंदर मटियानी, चंद्रिका तिवारी, प्रमोद जोशी समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)