राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
तिलचट्टे के मन की बात
(समकालिक व्यंग)
आजकाल सबका पसंदीदा विषय है काकरोच ,,,तो चलो गटर की बात करते हैं,,मेरा मतलब जहां से काकरोच पैदा होते हैं। क्या चल रहा है नाली में? नाम हो रहा है दुनाली में! और क्या होने वाला है ? आने वाले दिनों में शहर में क्या होगा ? आओ चलो, अपने मन की बात करते हैं जनता की मौलिक समस्या सुनो,,चटखारे लो,, समझो और दूर रहो ,,, लच्छे दार भाषण देने में कसर न हो और हां,,जैसा देश, वैसा ही भेष जरूरी है,,यूं तो कुछ नहीं रखा है छद्मवेष में,,सारी सच्चाई के सामने हैं।
दूसरी बात आज के तथाकथित मीडिया चाटन बाबा लोगों की बात करते हैं । वह एयर कन्डीशनर नौटंकी बाज, लबरा के झबरा विज्ञापन बाज और पाखंडी बाबा जो अंदर से भरपूर स्वार्थी संकुचित विचार रखते है और ऊपर से बड़ बोलापान के शिकार और आजकल उपदेश की जगह भक्तों को गरयाते रहते हैं। कोई बीड़ी,,कोई चिलम कोई तलवार चाट रहा है। कोई साँप बना है तो किसी सर से नारियल फोड़ने की महारथ हासिल की है।
तीसरी बात आजकल जिसे देखो सोशल मीडिया पर स्वार्थी कीड़े एक तरफ़ा ज्ञान बघार रहें है। दिखने के लिए धार्मिक कार्यक्रम ,अंदर से राजनीति चला रहे हैं तो कोई वीडियो / ब्लॉग बनकर भांति – भांति प्रकार के कपड़े पहनकर / नाटकीय मुख- मुद्रा प्रदर्शन के अंगों का संचालन आकर्षण तरीके से करके बोलते हैं कि मेरी घंटी बजाओ नोटिफिकेशन देने लिए जो भी हो मुझे लाइक करो । अब सवाल लाइक करने का है ? किस को लाइक करें ? किसको ना करें ! कौन नालायक है और नालायकों के चलते दिमाग चकरा जाता है रोज। मज़ा तो जब आता है जब बॉक्स पर आकर बोलता है कि मुझे लाइक करो कमेंट करो। भाई जबरदस्ती है क्या ? अच्छा होगा तो ज़रूर करेंगे लायक भले ही ना- लायक क्यों हो ?
भाई लोग अनुरोध करते हैं मेरा जो संदेश है सारे ग्रुप में भेज दो । अरे बाबा ! तुम्हारे घर में कोई और काम नहीं है ? क्या ! जितना समय आप दूसरों को ज्ञान देने में लगाते हो और कहते हो कि मोह माया से दूर रहो। फिर अपने रटे- रटाए भाषण / उपदेश की कितनी फीस लेते हो ? पांच लाख भोजन का और दस लाख भजन का,,,धन्य हो प्रभु!
अब हमारे प्रिय ! लोकतंत्र के तीसरे पिलर जी आप को सब पता है कि कहां पर कौन सी समस्या है? पानी कहां नहीं है, बीज कहां नहीं है, स्वास्थ्य सेवाएं कहां खराब है? शिक्षा का स्तर कहां गिर रहा है? सड़क में कहां बिगड़ रहे हैं ? अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? फिर भी सुथार करा दो साहिब ! वरना जनता कोर्ट अपने अंदाज़ में सुधार देगी
अंत में काकरोच कथा, लुटेरी आशाएं और बिकाऊं आस्थाएं मान्यवर,, महोदय, आप अपना काम करो, सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुछ भी बोल देना आपको शोभा नहीं देता। युवा परेशान हैं, परिवार को समय नहीं देते? बूढ़े मां बाप की मुरादें पूरी नहीं कर पा रहें है,, शादी विवाह तो छोड़ो,,,जीवन साथ देने वाला कोई नहीं। आप कहते हो कोई भी सेवा क्यों नहीं करते हैं ? जिन्ना कोई पिता नेता अभिनेता नहीं वो क्या करें? रोज उनको ज्ञान देते हो जिनको जरूरत नहीं,,अपने को देखों ? सबको को ज्ञान देते हैं की आज्ञाकारी बनो, सेवा करो, मेहनत करो, बड़ों का कहना मानो, सम्मान करो । भाई आप क्या कर रहे हो ? और क्या ?
धिक्कार है ! ऐसे पाखंडी ज्ञान दाताओं का / ऐसे लोगों को जो खुद तो अपने जीवन में कुछ कर नहीं पाते हैं दूसरों को जबरिया ज्ञान पिलाते रहते हैं। अगर आप सब लोग भी ऐसे लोगों से परेशान हैं तो इनको घास डालना बंद कर दो सब सही हो जायेंगे। अंत में थोड़ा लिखा बहुत समझना क्योंकि आप ज्ञान के सागर हो।







