मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कुलपति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अल्मोड़ा: आज इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन को करने वाले विद्यार्थियों एवं जिले के प्रत्येक स्कूल के टॉपर विद्यार्थियों को अमर उजाला के तत्वावधान में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
अल्मोड़ा के बियर शिवा स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए।
उन्होंने अव्वल आये विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अमर उजाला से जुड़े प्रतिनिधि, विद्यार्थी और उनके अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।







