गुमशुदा युवक को द्वाराहाट पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

गुमशुदा युवक को द्वाराहाट पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

 

 

द्वाराहाट पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी खुशियां।

 

 

          अल्मोड़ाः आज दिनांक 01.06.2026 को विजेंद्र कुमार पुत्र हरकेश निवासी ग्राम अलावलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली द्वाराहाट में उपस्थित होकर बताया गया कि उनका पुत्र आदित्य कुमार दिनांक 28.05.2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जिसकी गुमशुदगी दिनांक 28.05.2026 को थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार में दर्ज कराई गई थी।

परिजनों द्वारा अपने स्तर पर लगातार तलाश किए जाने के दौरान आदित्य कुमार के द्वाराहाट क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली द्वाराहाट पहुंचकर युवक का फोटो दिखाते हुए उसे खोजने में पुलिस से सहायता मांगी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक विजय पाल, कांस्टेबल मनमोहन सिंह एवं कांस्टेबल रविंद्र कुमार द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कस्बा द्वाराहाट क्षेत्र में व्यापक खोजबीन, सुरागरसी एवं पतारसी की गई। साथ ही स्थानीय लोगों से भी आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।

पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा युवक आदित्य कुमार चौखुटिया रोड क्षेत्र में घूमता हुआ मिला, जिसे सकुशल बरामद कर कोतवाली द्वाराहाट लाया गया। इसके उपरांत युवक एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अपने पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने द्वाराहाट पुलिस एवं अल्मोड़ा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।