अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने उपनिरीक्षक एवं हेड कांस्टेबल को दी भावभीनी विदाई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने उपनिरीक्षक एवं हेड कांस्टेबल को दी भावभीनी विदाई।

 

 

अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित।

 

 

सीओ संचार एवं सीएफओ अल्मोड़ा ने शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर किया सम्मानित।

 

 

                       अल्मोड़ा:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशन में आज दिनांक 31.05.2026 को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में उपनिरीक्षक ना0पु0 बिशन लाल आर्य (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) तथा हे0का0 ना0पु0 देवेन्द्र गिरी गोस्वामी (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा एवं सीएफओ अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान महोदय द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

1. उपनिरीक्षक बिशन लाल आर्य ने अपने सेवाकाल में जनपद हरिद्वार, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल,अल्मोड़ा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगभग 17 वर्ष की सेवा प्रदान की।

2. हेड कांस्टेबल देवेन्द्र गोस्वामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए लगभग 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा दी।

 

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला द्वारा किया गया।

 

इस अवसर प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला, निरीक्षक वाचक अशोक कुमार धनकड़, उपनिरीक्षक स0पु0 मोहित कुमार, एसआई (एम) हीरा सिंह, एसआई (एम) पूरन रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।