जिला अधिकारी के तत्वाधान में SIR कार्यक्रम के सम्बन्ध में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

जिला अधिकारी के तत्वाधान में SIR कार्यक्रम के सम्बन्ध में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

 

 

          अल्मोड़ा:  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संबंध में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, विभिन्न चरणों तथा इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रथम एवं बूथ लेवल एजेंट (BLA) द्वितीय की निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बीएलए को सक्रिय रूप से कार्य करने तथा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया।

 

बैठक में गणना प्रपत्र को डेमो के माध्यम से भरकर दिखाया गया तथा उससे संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गईं। साथ ही दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन, नए नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बीएलए की सहभागिता और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचन नामावली में शामिल होने से वंचित न रहे।

 

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों के सुझाव भी प्राप्त किए गए तथा निर्वाचन विभाग की ओर से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी के सहयोग एवं समन्वय से जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।