गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का लिया संकल्प।  5 हजार किमी साइकिल यात्रा पर निकले दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी तीर्थ। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का लिया संकल्प।

 5 हजार किमी साइकिल यात्रा पर निकले दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी तीर्थ। 

 

 

         ऊखीमठ:  गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश लेकर गुजरात के सोमनाथ क्षेत्र से निकले दो युवा साइकिल यात्री कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंच गए हैं। लगभग 5 हजार किलोमीटर की कठिन साइकिल यात्रा तय कर कार्तिक स्वामी धाम पहुंचने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति, स्थानीय श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। गुजरात के सोमनाथ निवासी 20 वर्षीय सियाल निकुल एवं जगदीश ने बताया कि उन्होंने गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति के संवर्धन तथा धार्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से यह विशेष यात्रा विगत 14 फरवरी को शुरू की है। यात्रा के दौरान वे विभिन्न राज्यों, धार्मिक स्थलों एवं गांवों में पहुंचकर लोगों को गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

 

दोनों युवाओं ने बताया कि कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। हिमालय की गोद में स्थित यह पवित्र धाम आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र है। उन्होंने यहां भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। युवाओं ने बताया कि कार्तिक स्वामी धाम के दर्शन के बाद वे पंच केदार यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वे भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का एक प्रयास है। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली मगन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह नेगी ने दोनों युवाओं के साहस, दृढ़ संकल्प एवं धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक दौर में जहां युवा वर्ग भौतिकता की ओर आकर्षित हो रहा है, वहीं ऐसे युवा समाज को संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। कार्तिक स्वामी तीर्थ में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों ने भी दोनों युवाओं से मुलाकात कर उनकी यात्रा के अनुभव सुने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं ने कहा कि पंच केदार एवं बद्रीनाथ धाम की यात्रा पूर्ण करने के बाद वे अपने गांव लौटेंगे तथा समाज हित में इसी प्रकार जनजागरण अभियान चलाते रहेंगे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।