मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स।
अल्मोड़ा पुलिस का अग्नि सुरक्षा अभियान जारी, कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशन में तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा फायर स्टेशन रानीखेत क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न होटलों का अग्निशमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान होटल परिसरों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित समस्त कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्नि सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया तथा आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित होटल प्रबंधन को निर्देशित किया गया तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।







