मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

होटल सुनीता में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शैलजा के तत्वाधान में पत्रकार वार्ता।
अल्मोड़ा: होटल सुनीता में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा के तत्वाधान में पत्रकार वार्ता की गयी जिसमें उत्तराखंड के जल, जंगल जमीन की बात कही गई और वर्तमान केन्द्र सरकार की नीतियों को उजागर करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में सरकार द्वारा कल्याण कारी योजना से आम जनता दर किनार है। और बेरोजगारी महंगाई जो चरम पर है उसकी बात करने वाला आज प्रदेश में कोई भी नजर नहीं आ रहे हैं। आम तपका गरीब जनता के लिए कुछ भी नहीं हो रहा है। और क्वारब सड़क मार्ग में लम्बे समय से खतरा मंडरा रहा है। वर्तमान सरकार उसको अनदेखी कर रही है। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। और पत्रकारो के सवालों के जुवाब देते हुए।कहा कि आगामी 4 जून को राहुल गांधी का अल्मोड़ा आगमन है जिससे अल्मोड़ा की जनता द्वारा एक सार्थक रिस्पॉन्स मिलेगा। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज तिवारी, पिताम्बर पांडे, प्रकाश जोशी, शोभा जोशी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







