मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
होम स्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण।
अग्निशमन विभाग रानीखेत द्वारा विभिन्न होम स्टे संचालकों को दिए गए सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश।
अल्मोड़ा: आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत द्वारा अपनी टीम के साथ क्षेत्रांतर्गत स्थित एप्पल हिल टॉप होम स्टे, दत्ता हैरिटेज होम स्टे, सिल्वर ओक होम स्टे एवं वैली व्यू होम स्टे, चौबटिया का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उक्त होम स्टे में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा विद्युत संयोजन एवं वायरिंग की सुरक्षा स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने हेतु निकासी मार्गों को सदैव अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही होम स्टे संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए अग्निशमन उपकरणों के नियमित रखरखाव, विद्युत सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।







