ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
भाजपा लमगड़ा मंडल की मासिक बैठक हुई संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ विचार मंथन।
अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मंडल की मासिक बैठक, हनुमान मंदिर, लमगड़ा में मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक शुभारंभ वंदेमातरम् गीत के साथ किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सिजवाली ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित मंगल प्रभारी मनीष जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन है। उन्होंने संगठन से अपील की कि निरंतर आपसी संवाद बनाए रखना है और इसे अधिक सशक्त बनाना है।साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का आग्रह भी किया।
बैठक के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हनुमान मंदिर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वहां मंडल अध्यक्ष हरीश सिजवाली, गौरव बिष्ट (अध्यक्ष युवा मोर्चा), कृष्णा बिष्ट, हिमांशु सिंह, रमेश कुमार, भीम सिंह, जगदीश सिंह रावत, प्रदीप सिंह बगड़वाल, उमेश रावत, प्रताप सिंह, विनोद सिंह, आनन्द सिंह चौहान व भुवन ढैला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







