दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र अल्मोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।
अल्मोड़ाः आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र (अल्मोड़ा द्वारा प्रकृति से प्रेरित) जलवायु के लिए (हमारे भविष्य के लिए) विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संवर्धन तथा प्रकृति आधारित समाधानों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विज्ञान, पर्यावरण और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श, प्रतियोगिताओं तथा जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ हुआ। तत्पश्चात मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र की सह-प्रभारी डॉ० प्रियंका अधिकारी ने सभी अतिथियों] शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन] बढ़ता प्रदूषण] प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण तथा जैव विविधता में हो रही कमी मानवता के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ हैं। इन चुनौतियों का समाधान तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक वर्ग पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे और सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल करने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।
इसी क्रम में मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक अधिकारी एवं प्रभारी डॉ० नवीन चन्द्र जोशी ने वर्चुअल माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे। उन्होंने विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से भावी पीढ़ी को जागरूक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रॉ० अनिल यादव] विभागाध्यक्ष] वानिकी एवं पर्यावरण विभाग] सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय] अल्मोड़ा ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड की समृद्ध वन संपदा] जैव विविधता एवं पारिस्थितिकीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्र वैश्विक पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा स्थानीय स्तर पर प्रकृति संरक्षण अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि प्रॉ० जे0एस0 रावत] पूर्व विभागाध्यक्ष] भूगोल विभाग एवं नेशनल जियोफिजिकल चेयर प्रोफेसर] एस0एस0जे0 विश्वविद्यालय] अल्मोड़ा ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों] प्राकृतिक आपदाओं एवं संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में पर्यावरणीय संकट और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने जल संरक्षण] वृक्षारोपण] प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सामुदायिक सहभागिता को सतत विकास का आधार बताया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का संचालन श्रीमती तमन्ना जोशी द्वारा किया गया] जबकि श्री प्रदीप तिवाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रो० दुर्गेश पंत] महानिदेशक] उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ¼यूकॉस्ट½ देहरादून के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र के समस्त कर्मचारियों एवं सहयोगियों के योगदान की भी सराहना की।
इसके उपरांत आयोजित प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी सत्र हुआ जिसके अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी] विज्ञान क्विज] भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों( आर्य कन्या इंटर कॉलेज] राजकीय बालिका इंटर कॉलेज] एडम्स इंटर कॉलेज] रैम्ज़े इंटर कॉलेज] वीरशीबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय तथा यस आई केन अकादमी के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण] प्लास्टिक प्रदूषण] जलवायु परिवर्तन] जल संरक्षण] वन संरक्षण तथा जैव विविधता जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं वैज्ञानिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पर्यावरणीय संदेशों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया] जबकि भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता एवं युवा पीढ़ी की भूमिका पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक ज्ञान और पर्यावरणीय समझ को परखा।
प्रतियोगिताओं का संचालन एवं मूल्यांकन विभिन्न विद्यालयों से आये हुए अध्यापकों एवं केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता] विषय की समझ तथा प्रस्तुतीकरण कौशल की सराहना की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने का आह्वान किया।
अंत में मा0वि0के0 के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा केन्द्र के जैव विविधता पार्क में वृक्षारोपण किया गया जिसके पश्चात कार्यक्रम का सहज एवं सफल समापन हुआ।








