ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पर्यावरण दिवस के अवसर पर नौला संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5जून 2026को अल्मोड़ा यूथ क्लब द्वारा पांडेखोला बाईपास स्थित हाइडिल नौले में स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पेड़ लगाने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात प्रतिभागियों ने नौले के आसपास विभिन्न जातियों के लगभग 25पौधौं का रोपण किया। बच्चों और युवाओं ने पर्यावरण विषयक कविताओं का पाठ किया और अपने विचार साझा करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से संदीप, जगमोहन, मुक्ता, अनुष्का एवं संगीता उपस्थित रहे। अल्मोड़ा यूथ क्लब से विकास मिनाक्षी,समता और धीरज ने कार्यक्रम के संचालन व आयोजन में सहयोग किया।वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से तुलसी, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत आदि लोग शामिल थे।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी गिरीश भट्ट,व नन्द राम ने हाइडिल नौले के इतिहास, महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नौले की नियमित साफ सफाई, संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों की सहभागिता बढ़ सके।








