डॉ0 हरि नाथ मिश्र
पूर्व विभागाध्यक्ष-अँगरेजी,
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
चौपाई गजल
मात्रा भार-16
जीवन में मत करो उधारी,
चाहे मिले छूट सरकारी।।
करो परीश्रम निज बल-बूते,
मिले तुम्हें रोटी-तरकारी।।
अपने को असहाय न समझो,
अपनी समझो जिम्मेदारी।।
कोसो नहीं भाग्य को भाई,
देखो तुझमें है खुद्दारी।।
साहस और विवेक न खोना,
यही धरोहर तेरी भारी।।
काम-क्रोध, मद-लोभ न रखना,
ये जीवन के अत्याचारी।।
अनुशासन-नियमन हैं रक्षक,
करते सदा प्राण-रखवारी।







