अल्मोड़ा उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन।

     अल्मोड़ा:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन के संयोजक दयाकृष्ण काण्डपाल के संयोजन में नन्दादेवी गीता भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत श्री जगमोहन बिष्ट को अध्यक्ष, गोपेश उप्रेती को उपाध्यक्ष तथा दयानन्द कठैत को महासचिव दिनेश भट्ट कोषाध्यक्ष अमित उप्रेती, गोपाल पाण्ड़े को सदस्य, मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त दयाकृष्ण काण्डपाल को प्रांतीय पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को यूनियन से जोड़ा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यूनियन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा जनपक्षधर और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि यूनियन की अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए ठोस कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए यूनियन के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।