मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त थाना लमगड़ा ने किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में अभियुक्त आनन्द प्रसाद उम्र 31 वर्ष पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम नाटाडोल, लमगड़ा जिला- अल्मोड़ा को दिनांक 07.06.2026 को भीमताल दोराहे जनपद नैनीताल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।







