ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा 8जून 2026 से 14जून 2026को “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में आज 8जून 2026को पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के सहयोग से रघुनाथ सिटी मॉल से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को श्रीमती अनामिका सिंह, सचिव, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा,श्रीमती रश्मि भट्ट सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा व बलवंत सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक यातायात अल्मोड़ा द्वारा शपथ दिलाई गई तथा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रघुनाथ सिटी मॉल से टैक्सी स्टैंड पर इस रैली का समापन किया गया।
रैली में यातायात के नियमों, संकेतों, राहवीर योजना 2025, राहवीर को पुरस्कृत करना, गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुघर्टना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति, जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल एक घंटे के अंदर की गई हो, ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलाई जा रही “राहवीर” योजना के तहत चयनित कर 25,000 रुपए तक नगद राशि व प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई एवं अधिक जानकारी हेतु पंपलेट वितरित किए गये। श्री हयात सिंह निरीक्षण यातायात अल्मोड़ा, विनोद सिंह कुंवर कांस्टेबल यातायात, अधिकार मित्र व पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।







