राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जुगाड़-पंती
(हास्य व्यंग)
आने वाली हिंदी का फिल्म नहीं है पर हो सकता है अगर किसी को टाइटल पसंद आ गया तो फिल्म भी बना सकता है। मैं कापी राईट का क्लेम नहीं करूंगा । यूं तो जुगाड़-पंती देश की बहु-प्राचीन परम्परा है। जिसे “बिदा होने वाली पीड़ी आने पीड़ी को वसीयत मानकर सहर्ष भेंट करती है”कसम तिलचट्टे की।
घर, समाज, देश राजनीति का कोई ऐसा व्यक्ति नहीं..जिसने जाने-अनजाने में जुगाड़ करने में अपना रिकॉर्ड न तोडा हो। भाई मैं भी कई रिकॉर्ड -धारक हूँ..फेसबुक की मेरी सभी पोस्ट की अलावा मेरी प्रकाशित पुस्तकें खुला आकाश, मुक्ताकाश, अनकहे रिश्ते, मेरा आकाश, परिवर्तक, रागरंजन, आकाश पथ, प्रेम पच्चीसा ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
ब्लॉग/ your quotes देख लीजिये युक्तियुक्त तरीके से सब आप से सीख कर लिखे हैं। कभी कभी ai की जुगाड़ भी लगाई है।
एक ऐब/ कमी मेरे अन्दर जिसने मुझे कहीं का न छोड़ा..वो है..“चमचा-गिरी” करना नहीं सीखा। वर्षों की जेल-अधिक्षकी में चार जिला जेल चार केंद्रीय जेल अधीक्षक 28 साल रहने के साथ चार साल सेवा निवृत्त होने बाद कोई ये नहीं कह सकता कि अपुन किसी का चमचा था या हूं। खैर! अब परिवार की बात करूँ..बीबी – बच्चे सब कभी जुगाड पंथी कर लेते हैं। जैसे उनके जन्म दिन व्यक्तिगत उपहार देता हूं, वो सब मेरे जन्म के लिए संयुक्त प्रयास कर सोलिड योजना बना रहें हैं,,,15 तक का समय है।
तथागत उनकी रक्षा करना..मेरे रिश्तेदारों /समाज और दोस्तों की मैं जितनी तारीफ करूँ उतनी ही कम है ।क्योकि उन्होंने मेरे साथ जितना अहसान रुपी सहयोग आदि-आदि किया उनका आभारी हूं। जिनकी कृपा से आज आपसे रोज़ रू-ब-रू होता हूँ..और जब तक शरीर में जान हैं..तब तक आप सबका कृतज्ञ रहूँगा ।
अब थोडा सा सड़क पर चलते हैं..आपको लिफ्ट मांगने मिले तो आप “कहानीकार सुदर्शन की कहानी “ हार की जीत” जो मैंने प्राथमिक पाठशाला में पढ़ी थी..जिसमें एक डकैत ने पुजारी का घोडा जुगाड़ कर “गंदी-बात” कर दी थी..लेकिन उसको जल्दी ही समझ में आ गया कि शरीफों को धोखा नहीं देना चाहिए..चलिए मुम्बे याने फिल्म सिटी में घूमते हैं..जहाँ का प्रथम और अंतिम सूत्र है जो दिखता है.. सिर्फ (जुगाडू) वही बिकता है।
देश के आकाओं के बारे में लिखना याने आचरण संहिता का उल्लघंन करना है और अपना कोई माई-बाप या गॉडफादर भी नहीं। खान सर जैसे मेरा दिमाग़ चला नहीं।
अरे हां, किसी की गलती की सजा अक्सर भोगता रहा हूँ। बाकौल गालिब चाचू – वो कत्ल भी करते हैं और हो जाते ‘परमोट’ हम आह भी भरते थे हो जाते थे अपात्र’ ! आईऐ अब कला- कलाकारों और साहित्यकारों की चर्चा कर लेते हैं..ये समाज को जितना अर्पण करते हैं..दु:खद सत्य यह है कि उतना उनको सम्मान- समर्पण नहीं मिलता। पूरी ज़िन्दगी और बुद्दि इसी चाह में खपा देते हैं कि “एक समय आएगा और लोग उन्हें माननीयजी जैसे सहर्ष स्वीकार ही नहीं करेंगे बल्कि राष्ट्रपति/ प्रधानमंत्री जी भी उनकी कला/ लेखनी का लोहा मानकर स्वर्ण-पत्र भेंट करेंगे ..हर बात पर हर दिन उनके जीने लिए एक जुमला काफी है कि..हमारा भी वक्त आऐगा भाई! ,अर्थात अच्छे दिन ,,,,हमारे जेल लगाए या बुलाये प्रशिक्षक पद्मश्री लेकर भाषण दे रहें कि उन्होंने कैदियों को कलाकार बना दिया।
आप जब तक खुद भी अच्छा नहीं करोगे तो तब तक अच्छा नहीं होने वाला”..जुगाड़-पंती करना बुरा नहीं है आप अपनी आयु/ योग्यता / अवसर / परिश्रम और समय का सदुपयोग कीजिये ..फिर देखिये ज़िन्दगी.. लोग और दुनिया सब खुबसूरत लगने लगेंगे..आजकल दलों की दाल नहीं गली, दल खत्म समझो,,, गठबंधन की सरकार है जोड़ भी फेविकोल का है या कुर्सी का चाह चाहत चंद दिनों में पता चल जायेगा। महाराष्ट्र बिहार, बंगाल, हरियाणा में हर दाम पर नेता की बोली लगाई गई, सौदा भी पक्का। इतना दिल दिमाग और दौलत है किसी तिलचट्टे के पास?







