सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
राहत कार्य:
रोटी के निवाले के लिए राहत कार्य हुआ। न सही तरीके
से कार्य हुआ और न ही सही राहत (मजदूरी) मिली,जांच अधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और कहा।
“ऐसे राहत कार्य का कोई औचित्य नहीं है। कल से राहत कार्य बंद करवाना है। बदले मे रोटी के चंद टुकड़े बंटवाना है।”
मजदूरों को बात लग गई उन्होंने कहा,
“मुफत की रोटी नही खाएंगे।”
इस तरह से मेहनत का उदय तो हुआ पर भ्रष्टाचार, शोषण और रिश्वत खोरी अस्त न हो सकीं।







