ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा विद्यालयों में बच्चों से मुलाकात कर उनके द्वारा बनाए गए क्राफ्ट व बैग के लिए उनका उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 09-06-2026को विशेष बच्चों के लिए संचालित मंगल दीप विद्या मंदिर खत्याड़ी में विजिट किया गया। उपस्थित बच्चों से बातचीत की गई तथा उनके द्वारा बनाए गए क्राफ्ट,बैग आदि के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया। तत्पश्चात लैप्रोसी मिशन करबला में विजिट किया गया, उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं तथा स्वास्थ्य आदि के विषय में जानकारी ली गई। विभिन्न विधिक प्रावधानों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अधिकार मित्र भावना तिवारी, संदीप सिंह नयाल,सरिता आर्या मौजूद रहे।







