कांग्रेस का बयान तथ्यों से परे, विकास कार्यों पर राजनीति करना उचित नहीं -देवन्द्र भट्ट।

Spread the love

 

 

ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

कांग्रेस का बयान तथ्यों से परे, विकास कार्यों पर राजनीति करना उचित नहीं -देवन्द्र भट्ट।

 

 

        अल्मोड़ा: नगर महामंत्री देवेन्द्र भट्ट कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी द्वारा माल रोड में हॉट मिक्स डामरीकरण को लेकर दिए गए बयान को भ्रामक और राजनीतिक निराशा का परिणाम बताया।

भाजपा नगर महामंत्री देवेन्द्र भट्ट ने कहा कि माल रोड पर डामरीकरण का कार्य तकनीकी एवं विभागीय प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाता है। सड़क पर कलवर्ट निर्माण सहित आवश्यक आधारभूत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया है, ताकि भविष्य में सड़क निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित न हो। बरसात के मौसम और तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को जनता की चिंता कम, राजनीतिक अवसर तलाशने की चिंता ज्यादा रहती है।जिन नेताओं को आज माल रोड की याद आ रही है वे अपने शासनकाल में नगर की सड़कों और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति सुधारने में पूरी तरह से विफल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को घोषणाओं से नहीं बल्कि धरातल पर परिणामों से पहचान दिला रही है।माल रोड पर डामरीकरण सहित जनहित के सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत किए जाएंगे।

भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि लोक निर्माण विभाग शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करेगा तथा नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों पर राजनीति करने वालों को जनता स्वयं जवाब देगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि