ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में अधिकार मित्रों हेतु फस्ट रिस्पोन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

अल्मोड़ाः उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा 8जून 2026 से 14जून 2026तक “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 12जून 2026को जिला न्यायालय परिसर के सभागार में अधिकार मित्रों हेतु फस्ट रिस्पोन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा अधिकार मित्र को यातायात के नियमों, संकेतों,राहवीर योजना 2025 आदि की जानकारी दी गई। अखिलेश चौहान संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा, सड़क सुरक्षा के नियमों,राहवीर को पुरस्कृत करना, गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुघर्टना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल में एक घंटे के भीतर की गई हो, ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलाई जा रही, “राहवीर योजना” के तहत चयनित कर 25 हजार रुपए तक नगद राशि तथा प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा आदि की जानकारी दी गई। पंकज डंगवाल एवं टीम (SDRF) द्वारा आपदा से बचाव के तरीके, कर्तव्य,सी पी आर आदि के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
स्वास्थ विभाग से डॉ नीरज सुप्याल द्वारा प्राथमिक उपचार,कॉल फॉर हेल्प,बर्न केस,स्नेक बाइट आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह महिपाल द्वारा किया गया तथा अधिक जानकारी हेतु पंपलेट वितरित किए गये।








