ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
छात्राओं को दी गई तमाम विधिक सेवा की विस्तृत जानकारी।

अल्मोड़ा: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज 12जून 2026को एडम्स बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमों,बाल श्रम के खतरे व शोषण, शिक्षा का अधिकार व सम्मान, बचपन एक अधिकार,स्थाई लोक अदालत के लाभ, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100आदि के बारे जानकारी दी गई।
श्रीमती आशा पुरोहित श्रम आयुक्त अल्मोड़ा द्वारा बाल श्रम रैस्क्यू एवं रिहैबिलिटेशन के विषय में बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक गण व अधिकार मित्र मौजूद रहे।








