“जो पास है उसकी कद्र करना, और मुस्कुराना कभी न भूलना”

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, 

नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

“जो पास है उसकी कद्र करना, और मुस्कुराना कभी न भूलना”

                -सुश्री सरोज कंसारी

================================

 

”जीवन एक बहती नदी है,

तुम सदा प्रवाह में चलना।

कद्र, सब्र और फिक्र को

हमेशा अपने पास रखना।”

 

जीवन के अविराम सफर में हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली एकमात्र शक्ति है – उम्मीद। मन के किसी कोने में विश्वास की एक छोटी लौ जलती रहती है कि थकान से चूर ये कदम एक दिन मंज़िल तक पहुँचेंगे। वहाँ अपनों का आशियाना होगा, और खुशियों का सुंदर ठिकाना। यदि जीवन का कोई लक्ष्य न हो, तो मन नीरस और बोझिल हो जाता है। जीने की चाह मिट जाती है, और चारों ओर उदासी का अँधेरा छा जाता है। इसलिए जीवन की चुनौतियों से लड़ने के लिए हृदय को छू लेने वाला कोई आनंदपूर्ण कारण होना ज़रूरी है। जीवन में कोई सुखद सौगात तभी सार्थक होती है, जब हम दर्द, कसक, पीड़ा और कष्ट सहकर भी संयम और धैर्य बनाए रखते हैं, और प्रतीक्षा करना जानते हैं।

 

सृष्टि की रचना बड़े नियोजित ढंग से हुई है। इस संसार में जन्म लेने वाले हर मनुष्य के पास असीम शक्ति है, और सब कुछ एक व्यवस्था में बँधा है। विधाता का प्रबंधन अद्भुत है। समय के अनुसार सब कार्य स्वयं संचालित होते हैं। जन्म-मरण, सुख-दुख, सृजन-प्रलय, भूकंप-बाढ़, सब तय है। कब, किस पल क्या होना है, यह हम नहीं जानते। जो यह समझ जाते हैं कि जीवन में कोई पूर्णतः सुखी नहीं है, और हर मनुष्य अपने कर्म और भाग्य के अनुसार पाता और खोता है, वे चिंता नहीं करते। वे अपने कर्मभूमि में मग्न रहते हैं, और हर होनी-अनहोनी को सहज भाव से स्वीकार कर लेते हैं।

 

सुखपूर्वक जीवन जीने के लिए हर मनुष्य के मन में चाहत होती है। भविष्य के सुनहरे सपने होते हैं – नौकरी, पद, प्रतिष्ठा। यह स्वाभाविक भी है। अपने परिश्रम और लगन से सुख अर्जित करने में कोई बुराई नहीं। व्यवस्थित जीवन जीने के लिए सुख-समृद्धि की कामना होना स्वाभाविक है।

 

किंतु सपनों को पूरा करना मनुष्य का कर्तव्य होते हुए भी, अति-उत्सुकता कभी-कभी हानिकारक हो जाती है। एक इच्छा पूरी होते ही मन में दूसरी चाहत जन्म लेती है। इसी कारण मन असंतुष्ट हो जाता है, क्योंकि इच्छाओं का कोई अंत नहीं। एक के बाद एक ख्वाहिश हृदय में अनेक विकार संग्रहीत करती है। और यदि किसी कारणवश वह पूरी न हो, तो मन अशांत हो जाता है। अशांत मन से किसी सद्कार्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

 

इसलिए आवश्यक है कि अपनी क्षमता के अनुसार ही आवश्यकताओं को सीमित रखें। आवश्यकता से अधिक सपने देखने पर हम यथार्थ से कट जाते हैं, और जो क्षण हमें आनंद देने के लिए मिले हैं, उन्हें भी अधिक पाने की चाह में खो देते हैं। अतृप्त मन की कोई मंज़िल नहीं होती। वह तमन्नाओं के शहर में बस भटकता रहता है। जीवन में कोई अपनी योग्यता, बल और बुद्धि से बहुत कुछ संग्रह कर लेता है, तो कोई केवल दैनिक आवश्यकताएँ ही पूरी कर पाता है। कुछ लोग दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी कठिनाई से करते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास रोटी, कपड़ा, मकान तो दूर, एक वक्त का भोजन भी दुर्लभ है। यह सब नसीब का खेल है। इसलिए कहा गया है: बेहिसाब हसरतें न पालिए, जो है उसे संभालिए।

 

सच यही है कि जो हमारे वश में नहीं, उसे पाने की चाह जीवन को असंतुलित कर देती है। कम में भी सुखपूर्वक जिया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण है संतुष्ट जीवन। असंतुष्ट मन नरक तुल्य होता है, जहाँ अच्छाई भी दिखाई नहीं देती। अधिक हसरतें पालने से भटकाव होता है, और जो हमारे साथ हैं, वे भी परेशान होते हैं। हमारे लिए उनके मन में खटास पनपने लगती है। क्योंकि जो हमारे पास है, उसका हम उपयोग नहीं कर पाते, उसकी कद्र नहीं कर पाते। चाहे रिश्ते हों या सामान, यदि समय पर उनकी देखभाल और सम्मान न करें, तो वे निश्चित ही हाथ से छूट जाएँगे। वक्त बलवान है। राजा को रंक और रंक को राजा बनने में देर नहीं लगती। हर काम एक सीमा में ही अच्छा लगता है। बेहद कुछ भी ठीक नहीं। अपनी सीमा में रहिए। अपनों को, अपनी वस्तुओं को जैसे हैं, वैसे संभालकर रखिए। तभी आप इस भौतिक सांसारिक जीवन का वास्तविक आनंद ले पाएँगे।

 

जीवन एक बहती नदी है, इसके साथ बहो। पर बहते-बहते बेसुध मत होना। हमेशा तीन बातें थामे रखो—कृतज्ञता, धैर्य और जिम्मेदारी। इनके साथ चलोगे तो यह नदी तुम्हें डुबाएगी नहीं, बल्कि सीधे मंज़िल तक ले जाएगी।

 

———————————————————

 

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।